18 October, Sunday
खोजें
राष्ट्रीय

Lakshmi ji ki aarti | लक्ष्मी जी की आरती | lakshmi ji ki aarti lyrics

June 16, 2024 | Alok Singh | पढ़ने में 1 मिनट
Lakshmi ji ki aarti | लक्ष्मी जी की आरती | lakshmi ji ki aarti lyrics
Lakshmi ji ki aarti | लक्ष्मी जी की आरती | lakshmi ji ki aarti lyrics

Lakshmi ji ki aarti | लक्ष्मी जी की आरती

माता लक्ष्मी की महिमा और आशीर्वाद के लिए भक्ति से भरी प्रार्थना। ॐ जय लक्ष्मी माता आरती के शब्द और इसके महत्व को जानें और दिव्य भक्ति में डूबें।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मइया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता।

उमा, रमा, ब्रह्माणी,
तुम ही जग माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी,
सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत,
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल निवासिनि,
तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,
भवनिधि की त्राता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर तुम रहतीं,
तहाँ सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता,
मन नहीं घबराता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते,
वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,
सब तुमसे आता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता।।

शुभ गुण मंदिर सुन्दर,
क्षीरोदधि जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मीजी की आरती,
जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता,
पाप उतर जाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता।।

गणेश जी की आरती

Lakshmi ji ki aarti | लक्ष्मी जी की आरती

Lakshmi Aarti with Lyrics By Anuradha Paudwal [Full Song] I Shubh Deepawali, Aartiyan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *