Arvind Kejriwal पर दिल्ली LG का बड़ा खुलासा
अक्षर:

आप नेताओं का दावा है कि अरविंद केजरीवाल शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन उन्हें इंसुलिन की डोज नहीं दी जा रही है, जो कि उनके स्वास्थ्य के साथ ही, उनकी जान के लिए भी एक बहुत बड़ा खतरा है। इसको लेकर जारी सियासत के बीच अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Delhi LG VK Saxena) का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल के डॉक्टरों ने ही उनको इंसुलिन देने पर रोक लगाई गई थी।





