वनडे क्रिकेट में विराट से डरते हैं यह 6 देश

भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज और भारत के रन मशीन विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

 तो वहीं विराट इस साल होने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप में भी बैटिंग करते दिखेंगे। वनडे क्रिकेट में विराट का जलवा हैं और विराट के आंकड़ों को देखकर कुछ ऐसे देश भी हैं जो घबराते हैं।

ये वो 6 देश है जिनके खिलाफ विराट के सबसे ज्यादा वनडे रन है। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है श्रीलंका का

विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 64.18 के औसत से 2503 रन 11 अर्धशतक और 10 शतक लगाए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने 66.50 के औसत से 2261 रन 9 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग कोहली ने 52.98 के औसत से 2172 रन के साथ साथ 8 शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

 विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 55.12 के औसत से 1433 रन और 5 शतक के साथ 8 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने 61 की औसत से 1403 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 8 अर्धशतक शामिल है। 

 इंग्लैंड के खिलाफ विराट ने 43.23 के औसत से 1340 रन बनाए हैं, साथी 3 शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए हैं। 

 वैसे तो सभी देश विराट की बल्लेबाजी से खौफ खाते हैं लेकिन आंकड़ों में यह सबसे ऊपर है।