लखनऊ में आम महोत्सव Mango Festival in Lucknow

खनऊ की लुलु हायपरमार्केट में आम महोत्सव शुरू हो चुका है, जो की 25 जून तक चलेगा। इस आम महोत्सव की खासियत यह है कि इसमें यूपी के अलावा भारत के अन्य राज्यों से भी आमों को मंगाया गया है।

50 से ज्यादा आमों का स्वाद लें

जी हां राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें आप 50 से ज्यादा आमों का स्वाद ले सकते हैं।

लुलु हायपरमार्केट में आम महोत्सव

लखनऊ की लुलु हायपरमार्केट में आम महोत्सव शुरू हो चुका है, जो की 25 जून तक चलेगा।

विभिन्न राज्यों के आम

इस आम महोत्सव की खासियत यह है कि इसमें यूपी के अलावा भारत के अन्य राज्यों से भी आमों को मंगाया गया है।

थाईलैंड के आमों की चर्चा

यानी यहां आपको आमों की कई तरह की वैरायटी मिलेंगी। तो वही इस बार महोत्सव में थाईलैंड के आमों की खास चर्चा है।

थाईलैंड का डॉक माई मैंगो

ऐसा पहली बार हो रहा है जब थाईलैंड मंगाए गए आम लखनऊ वालों को खासा पसंद आ रहे हैं। बताया जा रहा है थाईलैंड के इस आम का नाम डॉक माई मैंगो है, जो की लखनऊ में पहली बार लाया गया है।

यूपी के प्रसिद्ध आम

इस आम महोत्सव में आपको यूपी का प्रसिद्ध लंगड़ा, चौसा, दशहरी के साथ ही नीलम और केसर आम देखने और चखने के लिए मिलेंगे।

आंध्र प्रदेश के आम

इसके अलावा आपको यहां आंध्र प्रदेश का रोमानिया और बंगनपल्ली आम भी मिलने वाला है।

महाराष्ट्र का तोतापरी आम

इस बार के महोत्सव में महाराष्ट्र का तोतापरी आम भी खूब पसंद किया जा रहा है।