[ad_1]

Ujjain Rape Case

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain Rape Case) से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 12 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार कर हैवानियत करने का मामला उजागर हुआ है। बच्ची सोमवार को खून से लथपथ हालत में सड़क पर पाई गई थी। मेडिकल जांच में सामने आया कि उसके साथ बलात्कार किया गया। साथ ही उसके शरीर पर कई निशान भी मिले है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है । 

जल्द ही होगी आरोपियों को गिरफ्तारी 

उज्‍जैन में नाबालिग बच्ची से दुष्‍कर्म के मामले पर ASP जयंत सिंह राठौड़ ने कहा, “महाकाल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है…मामले में 3 टीमों का गठन किया गया है…कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा…बच्ची की तबीयत ठीक नहीं थी, उसे इंदौर के एमवायएच अस्पताल में रखा गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।”

राज्य के गृह मंत्री ने क्या कहा

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में संवाददाताओं को बताया कि उज्जैन में बलात्कार की शिकार 12 वर्षीय लड़की का इलाज जारी है, और उसकी हालत खतरे से बाहर है।  मंत्री ने कहा, ‘‘लड़की उज्जैन के बाहर के किसी क्षेत्र की प्रतीत हो रही है। चूंकि वह (घटना को लेकर) ठीक तरह से जवाब दे नहीं पा रही है। इसलिए विशेषज्ञों और काउंसलर की मदद से उससे बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।” 

 इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 25 सितंबर को यहां मिली लड़की संभवत: पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है क्योंकि वह पुलिस को अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रही है। 

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया 

इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने पीड़िता को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाने की मांग की। कमलनाथ ने बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स पर कहा, ‘‘उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला देखकर रूह कांप गई। 12 साल की बेटी के साथ जिस तरह का दुष्कृत्य हुआ उससे मानवता शर्मसार हो जाती है। ऐसी जघन्य घटना प्रशासन और समाज के माथे पर कलंक है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि जनता परेशान है। राज्य की भाजपा सरकार पर इस मामले में कांग्रेस के हमलों के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने प्रतिप्रश्न किया, “क्या आपको कांग्रेस के प्रमाणपत्र की जरूरत होगी।” 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here