ODI World cup 2023 BCCI presented golden ticket to South star Rajinikanth

नई दिल्लीः वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) की पुरे जोरो-शोरो से तैयारी चल रही है। इस बार यह विश्व कप भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से होगा। घरेलु जमीन पर टूर्नामेंट का आगाज होने से इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत बीसीसीआई भारत की बड़ी हस्तियों को गोल्डन टिकट (Golden Ticket) दे रही है। बीसीसीआई के सचिव खुद दिग्गजों को टिकट पेश करते हैं। 

यह भी पढ़ें

इस खास पहल का पहला टिकट बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को मिला, दूसरा टिकट स्टार क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को प्राप्त हुआ। अब तीसरा टिकट साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को मिला है। 

बीसीसीआई ने X ट्विटर पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ” बीसीसीआई के माननीय सचिव जय शाह ने श्री रजनीकांत को गोल्डन टिकट देकर सम्मानित किया। लिजेंडरी एक्टर ने करोड़ों दिलों की धड़कन पर अमिट छाप छोड़ी है।” 

इस पोस्ट ने जय शाह और रजनीकांत एक साथ खड़े हैं। दोनों ने हाथ में गोल्डन टिकट पकड़ा हुआ है और मुस्कुराते हुए पोज करते दिखाई दे रहें है।

माना जा रहा है कि, बीसीसीआई और भी महान कलाकारों को गोल्डन टिकट दे सकती है। ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी मांग रख दी है। फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी को भी टिकट देने के लिए अपील की है। जानकारी हो, बीसीसीआई की ओर से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

विश्व कप कब किस से होगा भारत के मुकाबला 

आपको बता दें, इस विश्व कप में भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। भारत का अगला मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान से 11 अक्टूबर को होगी। 

इसके बाद भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से 14 अक्टूबर को, बांग्लदेश से 19 अक्टूबर, न्यूज़ीलैंड से 22 अक्टूबर, इंग्लैंड से 29 अक्टूबर, श्रीलंका से 2 नवंबर, साउथ अफ्रीका से 5 नवंबर और नेदरलैंड से 15 नवंबर को होनेवाली हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here