
Dhoni’s knee surgery was successful: आई पी एल 2023 की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैं अपने घुटने की सर्जरी करा ली है जो कि सफल रही। आईपीएल के 16वें सीजन में मैच के दौरान धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे। वही फाइनल मैच जीतने के बाद ही धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करा ली है। एक रिपोर्ट्स के मुताबाकि, गुरुवार यानी 1 जून की सुबह धोनी ने मुंबई के कोलिकाबेन अस्पताल में अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया है।

धोनी 31 मई, बुधवार को भी घुटने की जांच के लिए मुंबई आए थे। बताया जा रहा हैं की धोनी की सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने की है। ये वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने पंत की भी सर्जरी की थी। धोनी 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए पहले आईपीएल मैच के दौरान चोटिल हुए थे। एक गेंद को डाइव लगाकर रोकने के चक्कर में धोनी चोटिल हो गए थे हालांकि इसके बाद भी उन्होंने टूर्नामेंट का कोई भी मैच मिस नहीं किया था।

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी बल्लेबाज़ी करने जाने से पहले अपने पैर पर पट्टी बांधते हुए दिख रहे हैं। तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इस सीजन में काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दिए उन्होंने 16 मैचों की 12 पारियों में बल्लेबाज़ी की इस दौरान धोनी ने कुछ शानदार भी छक्के लगाए। घुटने की चोट के चलते धोनी बड़े शॉट्स पर ही ज़्यादा निर्भर रहे। धोनी ने अंत में आकर टीम के लिए कई छोटी और अहम पारियां भी खेलीं।