[ad_1]
नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों के एशियाई खेलों के दौरान पदक जीतने के सिलसिले को जारी रखा है। बुधवार को कई भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। अभी-अभी मिली खबर के अनुसार भारत की निशानेबाज ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में रजत पदक जीता है। इस तरह से भारत के खिलाड़ियों के द्वारा जीते गए पदकों की संख्या 21 हो गई है।
Hangzhou Asian Games: Esha Singh bags silver medal in Women’s 25 Metre Air Pistol individual event pic.twitter.com/7l1Oa9ArnD
— ANI (@ANI) September 27, 2023
जानकारी में बताया जा रहा है कि भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल निशानेबाज की प्रतियोगिता में शानदार वापसी करते हुए रजत पदक जीता है। पहले स्थान पर आई चीन के खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल जीता है।
इस प्रतियोगिता में ईशा सिंह ने अन्य भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने अधिकांश शॉट निशाने पर लगाए, जिससे उनका रजत पदक पक्का हो पाया।
[ad_2]
Source link