बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar की फिल्म OMG 2, Sunny Deol की फिल्म Gadar2 एक साथ ही सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से पूरी तरह से अलग थी फिर भी OMG 2, Sunny Deol की Gadar2 के सामने टिक नहीं पाई है। Akshay Kumar की फिल्म OMG 2 को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं और इसका Box Office पर बुरा हाल हो चुका है। रक्षाबंधन के मौके पर भी फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की है। करोड़ों में कमाई कर रही ये फिल्म जल्द ही लाखों के कलेक्शन पर आने वाली है, आइए आपको फिल्म के 21वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं।
बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर भी Akshay Kumar की OMG 2 को कुछ खास लोग देखने नहीं गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक OMG 2 ने 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 141.8 करोड़ हो गया है, OMG 2 को 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने में भी मुश्किल हो रही है। OMG 2 का Gadar 2 के साथ क्लैश हुआ था। Gadar 2 ने इस फिल्म को बुरी तरह से मात दे दी थी। OMG 2 100 करोड़ के क्लब में भी दो हफ्तों में जाकर शामिल हो पाई थी, उसके बाद Ayushmann Khurrana की Dream Girl 2 रिलीज हो गई। इस फिल्म ने भी OMG 2 को पीछे छोड़ दिया है। Dream Girl 2 भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।