उत्तर भारत में ठंड का सितम, कोहरे में सड़के हुई गुम: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी अपना कहर बरपा रही है। कई राज्यों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी दिल्ली में भी हालात खराब है सुबह और शाम के वक्त कोहरे के कारण विजिबिलिटी न के बराबर है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ आज (9 जनवरी) की सुबह घना कोहरा छाया रहा। नोएडा में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है. कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री है राजस्थान के चूरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है. नोटिस के अनुसार 14 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की तरफ से भी प्राइवेट स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. सर्दी को देखते हुए स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के लिए कहा गया है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 10 जनवरी के बाद से देश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। राजस्थान और बिहार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, पंजाब में भी लोग सर्दी की मार झेल रहे हैं कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम है।।
ये पोस्ट Khabar Har Ghante के लिए Ishita Singh ने लिखी है।