TikTok Star Dies: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेघा ठाकुर (TikTok star Megha Thakur) का निधन हो गया। बता दें वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर से संबंध रखती थी। मेघा केवल 21 साल की थीं। इस खबर को सुनने के बाद से ही फैंस काफी दुखी हैं। इस दुखद खबर की जानकारी उनके माता-पिता ने दी है।
मेघा ठाकुर के माता-पिता ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि “मेघा आत्मविश्वास से भरी और आत्मनिर्भर नौजवान लड़की थी। वह अपने फैंस को बेहद प्यार करती थी, इसलिए वह चाहती थी उसके निधन के बारे में हर कोई जानें। इस समय, हम मेघा के लिए आपकी दुआ और संवेदना चाहते हैं। आपके विचार और प्रार्थनाएं उनकी आगे की यात्रा में उनके साथ रहेंगी। तुम्हारी हमेशा बहुत याद आएगी।” इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर मेघा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही फैंस को यह खबर सुनकर झटका भी लग रहा है।